फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Facilities will be developed in Dnyaneshwar Mahadev temple for Rs 1.32 crore, budget approved

Muzaffarnagar News: ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर में 1.32 करोड़ में होंगी सुविधाएं विकसित, बजट स्वीकृत

Tue, 01 Apr 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be developed in Dnyaneshwar Mahadev temple for Rs 1.32 crore, budget approved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। कस्ब के गांव बसायच मार्ग स्थित प्राचीन श्री सिद्धपीठ ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के विकास के लिए शासन की ओर से 1.32 करोड़ रुपये की लागत से सुविधाएं विकसित कराई जाएंगी। इसके लिए शासन से विगत दिनों बजट भी पास कर दिया गया था।
शासन से धनराशि अवमुक्त होते ही नगर पंचायत की ओर से विकास कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं श्रद्धालु शासन से मंदिर के कायाकल्प के लिए धनराशि अवमुक्त होने के इंतजार में हैं। शासन की ओर से मंदिर में विकास होने से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

n मुख्यमंत्री की धार्मिक स्थलों के लिए अच्छी पहल : मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीण तंवर का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदना योजना के तहत मंदिर का कायाकल्प कराने को 1.32 करोड़ रुपयों का बजट पास कराने की अच्छी पहल की है। शासन की ओर से पैसा लगने से मंदिर का बेहतर सुंदरीकरण होगा। श्रद्धालुओं को विकास होने से मंदिर में सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

n मंदिर के विकास से कांवड़ियों को भी मिलेंगी सुविधाएं : सभासद गौरव भटनागर का कहना है कि कस्बे के इस महादेव मंदिर में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के पर्व पर हजारों कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते हैं। मंदिर में और अधिक विकास होगा तो कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंदिर का विकास होना चाहिए। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

n मंदिर के विकास को बजट की रकम बढ़नी चाहिए : आशीष शर्मा का कहना है कि प्राचीन श्री सिद्धपीठ ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर महाभारतकालीन पुराना है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम को श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिएं। इसलिए मंदिर विकास के लिए शासन को बजट का पैसा बढ़ाना चाहिए। इससे लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed