फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Facebook hack of brother of former chairman

पूर्व चेयरमैन के भाई की फेसबुक आईडी हैक कर पैसे की मांग

Fri, 21 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Facebook hack of brother of former chairman
जानसठ। कस्बे के पूर्व चेयरमैन के भाई की फेसबुक आईडी हैक कर मैसेंजर एप के जरिए दुर्घटना होने के नाम पर पैसे मांगने पर रिश्तेदारों व दोस्तों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर के छोटे भाई आरा मशीन मालिक एवं लकड़ी व्यापारी महेश तंवर की किसी ने फेसबुक आईडी हैक कर ली तथा फेसबुक मैसेंजर पर जाकर महेश तंवर के सभी रिश्तेदारों व दोस्तों पर मैसेज भेज कर महेश के दोस्त का एक्सीडेंट होना और इलाज के लिए पैसों की जरूरत बताई। अपना अकाउंट नंबर भी मैसेंजर पर भेजकर 10 व 15 हजार रुपए ऑनलाइन भेजने की मांग की गई। रिश्तेदारों व दोस्तों ने महेश तंवर व उसके बड़े भाई प्रवीण तंवर से फोन कर जानकारी ली, तो मामला फर्जी निकला। प्रवीण तंवर फेसबुक आईडी को ब्लॉक कर कोतवाली पहुंचे और इंस्पेक्टर योगेश शर्मा को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed