फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Extortion money of three lakhs was demanded by throwing leaflets at doctor's house

Muzaffarnagar News: चिकित्सक के घर पर्चा फेंक कर मांगी तीन लाख की रंगदारी

Fri, 15 Sep 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Extortion money of three lakhs was demanded by throwing leaflets at doctor's house
- बच्चों को नुकसान पहुंचाने की दी गई धमकी, मुकदमा दर्ज, परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक बच्चों के डाॅक्टर के घर पर पर्चा फेंक कर तीन लाख की रंगदारी मांगी गई है। डाॅक्टर के बच्चों को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी गई है। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है।
शहर के मोहल्ला कुंज वाली अबुपुरा निवासी डाॅ. सुहैल इब्राहिम ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा गया कि उनका बच्चों का क्लीनिक 40 फुटा रोड पर है। जब वह सुबह घर से क्लीनिक के लिए चले तो उन्हें घर के दरवाजे पर एक पर्चा पड़ा मिला। पर्चे पर अज्ञात बदमाश ने तीन लाख की रंगदारी देने के लिए लिखा था। पर्चे पर यह भी लिखा गया था कि वह काली पन्नी में तीन लाख रुपये रखकर अपने घर से कुछ आगे पड़ी ईंटों के पास रख देना। इस बारे में किसी को न बताने के लिए भी लिखा गया था।
विज्ञापन

चेतावनी भी दी गई थी कि उन्हें सब पता है कि उसका बेटा साइकिल से कब घर आता व जाता है। डाॅक्टर को उनकी बेटी को गायब करने की धमकी भी दी गई। डाक्टर ने इस बारे में शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर व रंगदारी वाले पर्चे की काॅपी दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डाॅक्टर के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed