फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Extortion in the name of operation, investigation started on complaint

Muzaffarnagar News: ऑपरेशन के नाम पर उगाही, शिकायत पर जांच शुरू

Thu, 10 Jul 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Extortion in the name of operation, investigation started on complaint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगे जाने की शिकायत आम बात हो गई है। पांच दिन पहले आर्थोपेडिक विभाग में कार्यरत एक व्यक्ति की ओर से ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत पर हंगामा हो गया था। एक बुजुर्ग समाजसेवी ने अस्पताल में धरना शुरू कर दिया था। इसके बाद अस्पताल स्टाफ को सीएमएस की ओर से सख्त हिदायत दी गई।
पांच दिन पहले शहर निवासी महिला कुंती देवी बेटे का पैर दिखाने के लिए जिला अस्पताल आई थी। कुंती देवी ने बताया था कि उसके बेटे का पैर टूट गया है। आरोप था कि आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में एक व्यक्ति की ओर से ऑपरेशन के नाम पर 16 हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन

इसके बाद समाजसेवी मनेश गुप्ता ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रारंभ कर दिया था। सीएमएस डॉ. संजय वर्मा की ओर से उन्हें मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ था। मंगलवार को सीएमएस ने जिला अस्पताल ओपीडी सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल ओपीडी अथवा किसी भी स्थान पर मरीजों को छोड़कर बाहरी व्यक्ति नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने चिकित्सक और अन्य स्टाफ को मरीजों की सुविधा के लिए तत्पर रहते हुए गुणवत्तापूर्ण उपचार करने के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत लेने की बात फिलहाल सामने नहीं आई। बताया कि जिस महिला ने आरोप लगाए थे। उक्त मामले में ऑपरेशन के लिए रोड आदि बाहर से खरीदने की बात कही गई थी। बताया कि ऐसे मामलों में ऑपरेशन के दौरान जो भी रोड अथवा तार आदि पड़ता है, उसकी व्यवस्था जिला अस्पताल में नहीं है। बताया कि बावजूद शिकायत के मामले में वह जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed