{"_id":"68ffc2b59fec070f200cc2e7","slug":"extortion-case-filed-against-three-people-including-mangeram-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-157352-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मांगेराम समेत तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मांगेराम समेत तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा
Tue, 28 Oct 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। छपार टोल प्लाजा के ठेकेदार पूर्व प्रमुख विनोद मलिक की तहरीर पर त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी सहित तीन आरोपियों पर एक लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया। एसएसपी के आदेश पर छपार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
ठेकेदार ने मुकदमा दर्ज कराया कि 19 सितंबर को टोल के उपप्रबंधक अरविंद पांडेय का बदमाशों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। मैनेजर मुकेश चौहान पर भी हमले में गंभीर चोट आई थी। अगले दिन टोल पर त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने साथी गांव बिजोपुरा निवासी दीपक व परविंदर के साथ टोल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को उकसाकर टोल बंद करा दिया।
अधिकारियों से वार्ता के बाद टोल चलाने पर सहमति बन गई थी लेकिन सुनील उर्फ मांगेराम त्यागी व उसके साथियों ने टोल पर राजस्व वसूली नहीं होने दी। इससे लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाया। टोल पर अयोग्य व बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कर्मचारी रखने पड़ेंगे। इस दौरान 16 घंटे कार्य बाधित रहा।
आरोप है कि आरोपियों ने टोल चलाने के लिए एक लाख रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मा़ंगी। ठेकेदार ने खुद व कर्मचारियों को आरोपियों से जान माल का खतरा बताते हुए एसएसपी से शिकायत कर सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
पुलिस ने सवा माह बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।