फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Exhibition of Praveen Saini's paintings in Delhi

दिल्ली में लगी प्रवीण सैनी के चित्रों की प्रदर्शनी

Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of Praveen Saini's paintings in Delhi
दिल्ली में लगी प्रवीण सैनी के चित्रों की प्रदर्शनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज के कला प्रवक्ता एवं चित्रकार प्रवीण कुमार सैनी ने ललित कला अकादमी नई दिल्ली की गैलरी नंबर तीन में एकल प्रदर्शनी लगाई। एआईएफएसीएस नई दिल्ली के चेयरमैन व प्रख्यात मूर्तिकार पद्मश्री बीमन बिहारी दास तथा अभिजीत भोंसले मुंबई, बांकेलाल गौड़ आगरा, आधुनिक कला संग्रहालय जयपुर हाउस नई दिल्ली के महानिदेशक अद्वैत गणनायक, दिलीप हितकारी, लक्ष्मण प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का विषय समर्पण है गांव गंगा और गाय रहा। कलाकार ने विषय को चित्रकारी में बखूबी निभाया है। इस अवसर पर ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष नंद लाल ठाकुर, अग्निपथ के अध्यक्ष महेंद्र लूथरा, मिशन जागृति फरीदाबाद की अध्यक्ष लता सिंघला, वरिष्ठ चित्रकार राजेश शर्मा, नीरज शर्मा, कला समीक्षक वेदप्रकाश भारद्वाज उपस्थित रहे। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चित्रकला विभाग से मयंक सैनी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने गैलरी का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed