फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Exhibition in Muzaffarnagar city from today, program will run for 25 days

मुजफ्फरनगर शहर में आज से नुमाइश, 25 दिन चलेंगे कार्यक्रम

Fri, 10 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Exhibition in Muzaffarnagar city from today, program will run for 25 days
मुजफ्फरनगर में जिला औद्योगिक प्रदर्शनी के संबध में जानकारी देते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर में 25 दिन तक भरने वाली नुमाइश का उद्घाटन आज केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान करेंगे। जिला प्रशासन के तत्वावधान में लग रही जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के नाम से विख्यात नुमाइश में बड़ों से लेकर बच्चों तक के मनोरंजन का पूरा इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के लोकवाणी कक्ष में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन दस दिसंबर से पांच जनवरी तक नुमाइश ग्राउंड में किया जाएगा। शुभारंभ हवन पूजन के साथ 10 दिसंबर को शाम पांच बजे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान करेंगे। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। नुमाइश में अलग-अलग दिनों में सुबह व शाम के कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों की रहेगी धूम
डीएम सीबी सिंह ने बताया कि नुमाइश में विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक तथा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सांस्कृतिक व संगीत संध्या, शाम-ए-गजल, सर्वधर्म सम्मेलन, मानवाधिकार गोष्ठी, स्पिक मैके, विधि गोष्ठी का आयोजन भी होगा। इनके अलावा पंजाबी व फिल्मी नाइट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सैनिक सम्मेलन, मॉडलिंग पर कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, बेबी शो, स्टार नाइट, मेहंदी प्रतियोगिता, पर्यावरण गोष्ठी, लोकगीत व लोकनृत्य, स्टार नाइट, किसान दिवस/कृषि गोष्ठी, रागिनी आदि कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्तों पर रहेगी रोशनी
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में आने और जाने के दौरान सड़कों पर उचित लाइट व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम पारंपरिक अंदाज में आयोजित होंगे। लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
एडीएम प्रशासन ने बताया कि नुमाइश के दौरान पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। नुमाइश को खुशनुमा माहौल में सम्पन्न कराया जाएगा। नुमाइश सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। नुमाइश के दौरान पुलिस मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed