फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Executive Engineer of Electricity Corporation surrounded

भाकियू ने की दफ्तर की तालाबंदी

Wed, 07 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineer of Electricity Corporation surrounded
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को घेरा
विज्ञापन

खतौली। भाकियू नेताओं ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता आफिस पर धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता सहित कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकालकर वहां तालाबंदी की। कार्यकर्ताओं ने अधिकारी व कर्मचारियों का घेराव किया।

भाकियू ब्लाक अध्यक्ष विदेश मोतला के नेतृत्व में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के दफ्तर पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि एक सप्ताह पहले समस्याओं को लेकर छह सूत्री मांग पत्र दिया गया था। समस्याओं का निस्तारण करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। ऐसा न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। समस्याओं का निस्तारण न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अधिशासी अभियंता दफ्तर का घेराव करते हुए धरना, प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाल कर दफ्तर की तालाबंदी की। एक्सईएन सोनम सिंह सहित सभी कर्मचारियों का घेराव किया गया। समस्याओं के निराकरण के संबंध में एक्सईएन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिला महासचिव रोशन पंडित ने कहा कि किसी भी प्रकार की तानाशाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द समस्याओं का हल कराने की चेतावनी देकर धरना प्रदर्शन खत्म किया। धरने में राहुल, राजू, सचिन, दीपक, अंकित, लीलू, संदीप, टीटू प्रधान, अजय पाल खारी, अजय खारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed