फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Excavator dug, shopkeeper-passer upset

खोदकर डाल दिया नाला, दुकानदार-राहगीर परेशान

Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Excavator dug, shopkeeper-passer upset
नावल्टी चौक से बकरा मार्केट की ओर खोदकर छोड़ा गया नाला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खोदकर डाल दिया नाला, दुकानदार-राहगीर परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में रुड़की रोड पर नावल्टी चौक के पास नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम अधर में छोड़ दिया गया है। गड्ढे खोदकर डाल दिए जाने से दुकानदारों का कारोबार ठप हो गया है। वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों ने नाला निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
लॉकडाउन खुलने के बाद से रुड़की रोड पर देवी अहिल्या बाई चौक से नावल्टी चौक होते हुए बकरा मार्केट की ओर नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम शुरू हुआ था। नावल्टी चौक के पास दुकानों के आगे नाले को खोदकर छोड़ दिया गया है। बारिश होते ही यहां पानी भरने के साथ दुकानों में भी घुस जाता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

करीब एक महीना हो गया। कारोबार पूरी तरह ठप है। दुकान के आगे गहरा गड्ढा खोद दिया गया है। - विकास शर्मा, दुकानदार।
बारिश होते ही सड़क पर पानी बहने लगता है। गंदा पानी दुकानों में भी घुस जाता है। निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाना चाहिए। - कुलदीप कुच्छल, दुकानदार।
बारिश में कीचड़ और धूप निकलने पर धूल उड़ती रहती है। दुकान पर बैठना तक मुश्किल हो गया है। कारोबार पूरी तरह ठप है। - संदीप जैन, दुकानदार।
धूप निकलने पर पूरी दुकान में धूल ही धूल भर जाती है। यहां दो मिनट तक खड़ा होना भी मुश्किल रहता है। - रोनू भावरिया, दुकानदार।
अहिल्या बाई चौक से नावल्टी चौक और फिर बकरा मार्केट में बारिश होते ही हालात बदतर हो जाते हैं। करीब एक महीने से काम बंद पड़ा हुआ है। - अनिल वर्मा, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दुपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर आए दिन गड्ढे में गिर रहे हैं। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। - दिनेश वर्मा, दुकानदार।
चौराहा खुलवाने की मांग
नावल्टी चौक के पास राज मार्केट के दुकानदार आशु त्यागी, नसीम अहमद, अशोक गर्ग, अफजल, राजू, लक्ष्मण, विकास कुमार एवं प्रदीप गोयल ने चौराहे पर लगाए गए बैरियर हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि चौराहा बंद हो जाने से लोगों को अहिल्या बाई चौक से घूमकर आना पड़ता है। लोग सड़क की एक ओर से दूसरी तरफ नहीं जा सकते। इससे कारोबार भी असर पड़ रहा है। रास्ता बंद कर दिए जाने से ग्राहक दुकानों पर नहीं आते और जाम लगा रहता है। उन्होंने चौराहे पर लगाए गए बैरियर हटवाने की मांग की है।

इन्होंने कहा...
बारिश होने तथा कुछ मकानों के एकदम सड़क किनारे होने के कारण काम रोकना पड़ा था। वह मौके का निरीक्षण करेंगे और जल्द नाला निर्माण का कार्य पूर्ण कराएंगे। - राजीव त्यागी, अधिशासी अभियंता, जल निगम।

विकास शर्मा, दुकानदार।

विकास शर्मा, दुकानदार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कुलदीप कुच्छल।

कुलदीप कुच्छल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

संदीप जैन।

संदीप जैन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रोनू भावरिया।

रोनू भावरिया।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

अनिल वर्मा।

अनिल वर्मा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

दिनेश वर्मा।

दिनेश वर्मा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed