फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ex Support

पूर्व सैनिकों के समर्थन में उतरा रालोद    

Fri, 04 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ex Support
पूर्व सैनिकों के समर्थन में धरना देते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय लोकदल ने वन रैंक, वन पेंशन की विसंगतियों को दूर कराने और पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने से गुस्साए रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रालोद ने आरोप लगाया कि बीजेपी की करनी और कथनी में अंतर है। वन रैंक वन पेंशन की विसंगति दूर की जानी चाहिए। पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने कई बार ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। फलस्वरुप पूर्व सैनिक को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेना अनैतिक है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, अभिषेक चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, कृष्णपाल राठी, सुधीर भारतीय, शाहनवाज हुसैन, यशपाल नागर, समद खान, शाहवर खान, पंकज राठी, बोबी त्यागी, राहुल तोमर, धर्मेंद्र तोमर, अहसान चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed