फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Evidence being collected against the accused in the murder of a child

आरोपी के खिलाफ जुटाए जा रहे साक्ष्य

Sun, 21 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Evidence being collected against the accused in the murder of a child
आरोपी के खिलाफ जुटाए जा रहे साक्ष्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो बच्चों के साथ शनिवार को हुई वारदात के मामले में हिरासत में लिए गए जबरसिंह के खिलाफ पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है, ताकि आरोपी को किसी भी संदेह का लाभ न मिल सके।
खतौली क्षेत्र के गांव में शनिवार को दो बच्चों के साथ हुई वारदात के दोनों मामलों में पुलिस जबरसिंह को ही आरोपी मान रही है। इसके चलते उसके खिलाफ दोनों वारदातों में संलिप्तता के तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने बताया कि दोनों बच्चों के साथ हुई वारदातों का घटनास्थल आसपास ही है। जांच में चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म की पुष्टि हो गई है, जिसके बार आरोपी जबरसिंह इस घटना को करने का इकरारनामा भी कर रहा है। वहीं, चार साल के मासूम ने जबरसिंह व उसके चारों साथियों को पहचाना भी है, जो अपने आप में सबसे बड़ा सुबूत है। अब गुत्थी मृत बच्चे की है, जिसके शव की स्लाइड की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही शव से कुछ अन्य साक्ष्य भी संग्रहित किए गए हैं, जिनका हिरासत में लिए गए जबरसिंह से मिलान किया जा रहा है। ये साक्ष्य मैच करते हैं तो आरोपी के बच निकलने की कोई संभावना नहीं होगी।
विज्ञापन

गमगीन माहौल में किया गया बच्चे का अंतिम संस्कार
खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव में कक्षा-चार के बच्चे की हत्या के बाद पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया, जिन्हें ग्रामीणों ने बमुश्किल संभाला। इसके बाद गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एहतियातन गांव में इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed