फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Evidence against the Clerk

लिपिक के खिलाफ जुटाए जा रहे साक्ष्य

Sat, 10 Mar 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 10 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Evidence against the Clerk
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ की एंटी करप्शन टीम अब विद्युत निगम के लिपिक आनंदपाल के खिलाफ साक्ष्य जुटाने लग गई है। टीम ने बिजलीघर के ऑफिस में साक्ष्य जुटाने को गोपनीय तरीके से जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव चंदसीना निवासी मेहराज पुत्र अकबर की शिकायत पर मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने छह     मार्च को एक्सईएन कार्यालय में लिपिक आनंदपाल को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। लिपिक ने मेहराज से रिश्वत की रकम ली थी।      पुलिस ने सात मार्च को लिपिक को मेरठ कोर्ट में पेश किया, जहां पर कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। एंटी करप्शन टीम ने जेल में बंद आरोपी के खिलाफ सबूत          जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को टीम बिजलीघर में पहुंची।
विज्ञापन



उधर, एक्सईएन कार्यालय में भी टीम द्वारा की जा रही जांच को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों         में खलबली मची रही। टीम ने घंटों कमरे में गोपनीय तरीके से अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की और साक्ष्य जुटाए। टीम ने शिकायतकर्ता मेहराज       को भी बिजलीघर पर बुलाया था। टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए मेहराज से भी पूछताछ की। साक्ष्य जुटाने में टीम के इंस्पेक्टर जेके तोमर, इंस्पेक्टर केके           शर्मा, इंस्पेक्टर विजयवीर सिंह, इंस्पेक्टर केके सिंह आदि  मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed