फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Every section is troubled in the BJP government: Subodh Sharma

भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान : सुबोध शर्मा

Sun, 07 May 2023 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Every section is troubled in the BJP government: Subodh Sharma
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। जब से इनकी सरकार आई है, तब से खेती घाटे का सौदा हो गई है। खेती ना होने से मजदूर भी परेशानी झेल रहे है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
रामलीला टिल्ला क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस जाति जनगणना की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। अनुज इंद्रवाल के साथ युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा। अनुज इंद्रवाल ने कहा कि सुहेल देव पार्टी अपने मुद्दों से भटक गई है। फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। राहुल गांधी के आह्वान पर अब कांग्रेस जाति जनगणना की मांग को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। कांग्रेस की सत्ता में हर वर्ग को सम्मान मिला है। इस मौके पर महफूज, अब्दुल्ला आरिफ, मनोज कश्यप, संजीव कश्यप, पप्पू कश्यप मौजूद रहें।
विज्ञापन


ये हुए कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस पार्टी में कुलदीप धनगर, सतीश निकुंज, कौशल शर्मा, अमित प्रजापति, राहुल प्रजापति, नरेश वर्मा, मनोज कश्यप, हरपाल, भूषण वर्मा, सुभाष, रमेश अग्रवाल, निशू दक्ष, रजनीश शर्मा, मुकेश नायक, प्रमोद प्रजापति, नेमपाल, मुकेश पाल आदि शामिल हुए। पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed