फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Every poor person of Muzaffarnagar state will get Ayushman card: Baliyan

मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर प्रदेश के हर गरीब को मिलेगा आयुष्मान कार्ड : बालियान

Tue, 16 Jan 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Every poor person of Muzaffarnagar state will get Ayushman card: Baliyan
कूकडा में संकल्प यात्रा में शपथ दिलाते केद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान। संवाद
- पात्रता के लिए जल्द ही आर्थिक सर्वे कराने पर विचार कर रही सरकार
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब के उत्थान और देश के विकास पर फोकस कर रही है। आयुष्मान योजना हर गरीब तक पहुंचाई जाएगी। 2011 के सर्वे में बहुत से लोग छूट गए हैं, इन लोगों को लाभ देने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही आर्थिक सर्वे कराने जा रही है।
कूकड़ा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय और रामलीला टिल्ला पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बालियान ने कहा कि गरीब और कम जोत के किसान परिवार में जब कोई बीमार हो जाता है तो परिवार कर्ज के बोझ में दब जाता है। आयुष्मान कार्ड पर पांच लाख तक का ईलाज फ्री है जो लोग इस योजना से वंचित रह गए है और गरीब हैं, उन्हें भी जल्द ही योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार इसके लिए दोबारा आर्थिक सर्वे करा रही है। इस समय जो लाभ मिल रहा है वह 2011 के सर्वे के आधार पर मिल रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि जल्द ही पीएम मोदी किसान सम्मान निधि का पैसा बढाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को ट्यूबवेल की बिजली फ्री दी जा रही है। इस अवसर पर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, बिजेंद्र पाल, जगदीश पांचाल, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, रेनू गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed