{"_id":"6942fde1f74ea83099043fc7","slug":"establishment-of-high-court-bench-will-provide-relief-to-the-general-public-baliyan-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-160972-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से आम जनता को मिलेगी राहत : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से आम जनता को मिलेगी राहत : बालियान
विज्ञापन
नई दिल्ली में हाईकोर्ट बेंच के लिए कानून मंत्री से मुलाकात करते पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.
- फोटो : जामों-भादर मार्ग पर विस्फोट के बाद पड़ा सिलिंडर।
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। पश्चिम यूपी की ज्वलंत समस्या से अवगत कराया।
डॉ. बालियान ने कानून मंत्री को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई हड़ताल और अधिवक्ताओं के आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता समुदाय इस मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है और यह आंदोलन जनहित में है।
जोर दिया कि अधिवक्ताओं की यह मांग केवल उनके अपने हितों की नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों वादकारियों के हितों की भी रक्षा करती है। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी, न्याय सुलभ होगा और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वर्तमान में इस क्षेत्र के वादकारियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे यात्रा और समय का काफी व्यय होता है। एक स्थानीय बेंच की स्थापना से न केवल न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि छोटे किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए न्याय प्राप्त करना भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।