फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Equipment will be distributed to disabled students

Muzaffarnagar News: दिव्यांग छात्र-छात्राओं को वितरित किए जाएंगे उपकरण

Sun, 16 Jul 2023 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Equipment will be distributed to disabled students
-शाहपुर बीआरसी और शहर स्थित डायट में दो दिन चलेगी पंजीकरण प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए दो दिन तक शाहपुर बीआरसी और शहर स्थित डायट में पंजीकरण के लिए शिविर लगाया जाएगा।

समग्र शिक्षा अभियान की समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उपकरण वितरण से पहले 21 व 22 जुलाई को परीक्षण और पंजीकरण के लिए शिविर लगाया जाएगा। ब्लॉक संसाधन केंद्र गोकलपुर, शाहपुर और शहर के सरकुलर रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि शारीरिक एवं अस्थि दिव्यांग बच्चों को बैसाखी, वॉकिंग स्टीक, व्हील चेयर और ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा। नेत्रहीन बच्चों के लिए व्हाइट केन/स्मार्ट केन (नेत्रहीनों की छड़ी) एवं ब्रेल किट (नेत्रहीनों के लिखने-पढ़ने संबंधी उपकरण ) के लिए पंजीकरण एवं वितरण होना है। इसके लिए कुछ दिशा निर्देश भी हैं। जिसमें प्रत्येक बच्चा अपने साथ दिव्यांगता प्रदर्शित करती हुई पासपोर्ट साइज की चार फोटो अवश्य लाना होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी आदि दस्तावेज के आधार पर ही पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed