फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Equal in 10th and boys outperformed in 12th

दसवीं में की बराबरी और 12वीं में आगे निकले गए लडक़े

Sat, 23 Jul 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Equal in 10th and boys outperformed in 12th
खुशी मनाते जेवी पब्लिक स्कूल के दसवी के मेधावी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- दसवीं की मेरिट में पांच लड़के और पांच लड़कियों ने बनाया था
विज्ञापन

- 12वीं की मेरिट में तीन लड़कियां और छह लड़के रहे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई के नतीजों में मेधावियों ने आसमान छू लिया। 10वीं की मेरिट में लड़के और लड़कियां बराबरी पर रहे, जबकि 12वीं की मेरिट में लड़के आगे निकल गए।
सीबीएसई की ओर से दोनों कक्षाओं के टॉपर फाइव बच्चों की मेरिट जारी की गई है। दसवीं में 10 छात्र-छात्राओं ने मेरिट में स्थान बनाया। पहले और दूसरे स्थान को छोड़ दें तो अन्य स्थानों के लिए कड़ा मुकाबला रहा। पांचवें स्थान पर तो चार छात्र-छात्राएं शामिल रहे। मेरिट में पांच छात्र और पांच छात्राएं शामिल हैं। पहले स्थान पर बुढ़ाना की छात्रा अक्षरा त्यागी रही।
विज्ञापन

12वीं की बात करें तो मेरिट में नौ छात्र-छात्राएं शामिल रहे, इनमें सिर्फ तीन छात्राएं हैं। मेरिट में प्रीति कर्णवाल तीसरे स्थान पर रही, इसके अलावा पांचवें स्थान पर आकांक्षा पुंडीर और आकांक्षा चौधरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में एसडी और शारदेन का दबदबा
मुजफ्फरनगर। दसवीं और 12वीं की मेरिट में एसडी पब्लिक स्कूल और शारदेन स्कूल का दबदबा रहा। 12वीं का टॉपर शौर्य पंवार एसडी पब्लिक स्कूल का ही छात्र है। 12वीं की मेरिट में चार छात्र-छात्राएं एसडी पब्लिक स्कूल के रहे। इसी तरह शारदेन स्कूल के दसवीं की मेरिट में तीन छात्र-छात्राएं शामिल रहे। 12वीं की मेरिट में शारदेन का एक छात्र आया। जीडी गोयनका स्कूल के एक छात्र ने दसवीं और एक छात्र ने 12वीं की मेरिट में स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed