फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   EO Vinay Kumar Mani Muzaffarnagar Municipality

जनगणना कार्य प्रभावित कर रहीं चेयरपर्सन: ईओ

Fri, 08 Nov 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
EO Vinay Kumar Mani Muzaffarnagar Municipality
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के लिपिक ओमवीर सिंह को निलंबित करने के बाद चेयरपर्सन और ईओ के बीच चल रही खींचतान और बढ़ गई है। ईओ ने चेयरपर्सन पर जनगणना कार्य प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए जनगणना प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नगर पालिका लिपिक ओमवीर सिंह को लेकर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और ईओ विनय कुमार मणि के बीच का विवाद बढ़ गया है। लंबी लिखा पढ़ी के बाद चेयरपर्सन ने पांच नवंबर को ओमवीर सिंह को निलंबित कर दिया था। इसे लेकर ईओ ने जनगणना प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि चेयरपर्सन बार-बार बाबुओं का पटल परिवर्तन कर पालिका का कार्य बाधित कर रही हैं। ओमवीर सिंह को उन्होंने जनगणना कार्य के लिए तैनात किया था लेकिन चेयरपर्सन ने उसे निलंबित कर दिया। उधर, चेयरपर्सन ने भी ओमवीर के निलंबन आदेश में गंभीर आरोप लगाए हैं। कहना है कि लिपिक ओमवीर ने ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी को गुमराह करते हुए अपना ट्रांसफर नगर पालिका में कराया है। जबकि ओमवीर सिंह 2011 में जनगणना कार्य बीच में ही छोड़ गए थे। वहीं, ईओ ने साफ कहा है कि ओमवीर सिंह ने 2011 में जनगणना कार्य पूरा किया था। इसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed