फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   EO nominated for the post of vice president

उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव

Sat, 20 Feb 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
EO nominated for the post of vice president
बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के चुनाव के लिए आयोजित अधिशासी अधिकारियों की मीटिंग में सर्वसम्मति से संघ के उपाध्यक्ष पद के लिए बुढ़ाना के अधिशासी अधिकारी ओमगिरि का नामांकन पत्र भरवाया गया। नियमानुसार प्रस्तावक के रूप में संघ के पांच सदस्यों ने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। नामांकन पत्र ईमेल से लखनऊ भेजा गया। ईओ ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों का चुनाव 28 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा संघ सामान्य चुनाव 2021 के चुनाव हेतु शुक्रवार को नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में अधिशासी अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से मेरठ व सहारनपुर मंडल के लिए उपाध्यक्ष पद हेतु बुढ़ाना के अधिशासी अधिकारी ओमगिरि का चुनाव हुआ। इसके बाद अधिशासी अधिकारी बुढ़ाना ने संघ के उपाध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र पर पांच प्रस्तावकों के रूप में ईओ शामली सुरेन्द्र सिंह यादव, थानाभवन की मेघा गुप्ता, गढ़ीपुख्ता के अंशुमान सिंह व मीरापुर के कमलाकांत राजवंशी ने हस्ताक्षर किए। निर्धारित नामांकन शुल्क संघ के खाते में जमा करवाने के बाद नामांकन पत्र ईमेल द्वारा लखनऊ भेजा गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि चुनाव हेतु मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 28 फरवरी को लखनऊ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed