फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Entrepreneurs said, Build India Expo is an opportunity to take a new flight

Muzaffarnagar News: उद्यमी बोले, बिल्ड भारत एक्सपो नई उड़ान भरने का मौका

Fri, 31 Jan 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs said, Build India Expo is an opportunity to take a new flight
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से 19 से 21 मार्च तक भारत मंडपम नई दिल्ली में बिल्ड भारत एक्सपो-2025 का आयोजन किया जाएगा। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन पवन गोयल ने बताया कि इवेंट में भाग लेने वाले उद्यमियों को प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत 60 से 100 प्रतिशत तक की स्टॉल शुल्क में छूट मिलेगी। बृहस्पतिवार को आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर कार्यालय में उद्यमियों की बैठक हुई। चैप्टर चेयरमैन ने कहा कि यह सिर्फ एक औद्योगिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का एक मजबूत मंच होगा।
औद्योगिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया जाएगा। नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मेटेरियल, एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के उद्यमी स्टॉल पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। उद्यमियों के लिए नए व्यापारिक गठजोड़ बनाने, अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने का सुनहरा मौका मिलेगा। पहली बार ऐसा होगा कि 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल और 15 हजार से अधिक बिजनेस विजिटर्स एक ही छत के नीचे होंगे।
विज्ञापन

चैप्टर सचिव अमित जैन ने कहा की ओडीओपी एवं एमडीए योजना के तहत सब्सिडी मिलेगी, जबकि एमएसएमई मंत्रालय शुल्क माफ करेगा। पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर ने बताया की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार का अवसर मिलेगा। जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाईलैंड और मलेशिया सहित 25 से अधिक देशों के व्यापार प्रतिनिधिमंडल इसमें प्रतिभाग करेंगे। पूर्व चेयरमैन कुशपुरी ने कहा की शानदार नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इस एक्सपो में उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे, जिससे व्यापार और निवेश के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खंडेलवाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा योगदान ग्रीन एनर्जी, खाद्य प्रसंस्करण, भवन निर्माण सामग्री, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सहित 340 से अधिक स्टॉल्स लगाई जा रही हैं, जो देश की औद्योगिक उत्कृष्टता को दर्शाएंगी। चैप्टर जॉइंट सेक्रेटरी अमन गुप्ता ने बताया कि अब तक 50 प्रतिशत से अधिक स्टॉल्स बुक हो गए हैं। बैठक में पूर्व चेयरमैन नीरज केडिया, अश्वनी खंडेलवाल, संयुक्त सचिव अमन गुप्ता और राज शाह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed