{"_id":"68a0e515f00ca6fbbf0e22d4","slug":"entrepreneurs-demanded-industrial-feeder-on-roorkee-road-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-152160-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उद्यमियों ने की रुड़की रोड पर इंडस्ट्रियल फीडर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उद्यमियों ने की रुड़की रोड पर इंडस्ट्रियल फीडर की मांग
विज्ञापन
मुज़फ्फरनगर। उद्यमियों ने रुड़की रोड पर इंडस्ट्रियल फीडर स्थापित कराने की मांग की है। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों ने कहा कि उद्योगों का विस्तार हो रहा है। विद्युत समस्याओं के मद्देनजर इंडस्ट्रियल फीडर स्थापित होना चाहिए।
रुड़की रोड क्षेत्र में पिछले कुछ वर्ष के दौरान लघु औद्योगिक इकाइयों का विस्तार हुआ है। इन इकाइयों में आवासीय विद्युत फीडर से ही बिजली आपूर्ति की जाती है। आवासीय क्षेत्रों में फाल्ट और दूसरी समस्या के कारण दिन में कई बार शटडाउन की स्थिति बनती है। जिस कारण इस क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को भी प्रभावित होना पड़ता है।
विकास के लिए औद्योगिक फीडर जरूरी: अभिषेक अग्रवाल
फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सचिव अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि औद्योगिक विकास के लिए रुड़की रोड क्षेत्र में पृथक औद्योगिक फीडर की स्थापना आवश्यक है। बताया कि उस क्षेत्र में धीरे-धीरे नए उद्यम स्थापित हो रहे हैं। लेकिन बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण दिक्कत होती है।
विज्ञापन
उद्योगों को चाहिए निर्बाध आपूर्ति: अंकित संगल
फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष अंकित संगल का कहना है कि बार-बार बिजली चले जाने के कारण औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभवित होता है। जो नुकसान का कारण बनता है। यदि रुड़की रोड क्षेत्र में अलग से औद्योगिक फीडर की स्थापना हो जाए तो समस्या नहीं रहेगी।