फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Engineer dies in road accident

ट्राले की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, इंजीनियर की मौत     

Sat, 08 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 08 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Engineer dies in road accident
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
शामली से मुजफ्फरनगर लौट रहे साकेत कॉलोनी निवासी इंजीनियर की कार में भूसे से भरे ट्रॉले ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रॉले को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के कारण शामली मार्ग पर घंटा भर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


शहर की साकेत कॉलोनी निवासी इंजीनियर आलोक वर्मा (30) पुत्र नित्तरपाल अपनी आल्टो कार से शामली से सुबह छह बजे मुजफ्फरनगर जा रहा था। मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर लालूखेड़ी के पास सामने से आए भूसे से भरे ट्रॉले ने कार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार की एक साइड के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रॉले को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आसपास के लोगों ने डायल-100 को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट के दौरान घंटा भर सड़क पर जाम लगा रहा। अस्पताल में परिजनों और कॉलोनी के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉले को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed