{"_id":"687d35e43d7254b9a90a3fc4","slug":"energy-corporation-will-organize-mega-camp-today-and-tomorrow-too-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-150454-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ऊर्जा निगम आज और कल भी लगाएगा मेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ऊर्जा निगम आज और कल भी लगाएगा मेगा कैंप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगम ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए मेगा कैंप का आयोजन दो दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। पिछले तीन दिन से निगम की ओर से विभिन्न मेगा कैंप में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान किया गया।
मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि तीन दिन तक मुजफ्फरनगर और शामली के सभी विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में मेगा वाणिज्य कैंप लगाए गए, जिन पर अधिशासी अभियंता, एसडीओ स्तर के अधिकारियों ने उपभोक्ता की समस्या का समाधान किया। सबसे अधिक समस्या बिल गड़बड़ी की सामने आई है। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनका बिल अधिक आने की समस्या रखी है। मुख्य रूप से बिल में रीडिंग और यूनिट का फेर बताया है, जिसके बाद निगम ने 1912 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर समाधान कराया है।
मुख्य अभियंता के अनुसार उपभोक्ताओं के गलत बिल को लेकर 383, खराब मीटर के संबंध 150 से अधिक शिकायत दी हैं, जिनकी जांच के बाद तत्काल समस्या दूर की गई। 53 नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी किए गए। 1736 बकायेदार उपभोक्ताओं से 1.29 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया है। जनपद में 200 से अधिक उपभोक्ता ऐसे निकले हैं, जिनके यहां पर विद्युत भार की अधिक आवश्यकता है, लेकिन मीटर में स्थिति सामान्य है। इसके चलते इनका विद्युत भार बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि 21 व 22 जुलाई को भी सभी वितरण खंड में मेगा वाणिज्य कैंप लगाए जाएंगे।