फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Energy Corporation raids electricity thieves, FIR lodged against 32

Muzaffarnagar News: बिजली चोरी करने वालों पर ऊर्जा निगम के छापे, 32 पर एफआईआर

Sun, 27 Apr 2025 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation raids electricity thieves, FIR lodged against 32
-चोरी के मामले पकड़े जाने पर 12 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। तापमान बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर पर लोड भी बढ़ना शुरू हो गया है। लाइन लॉस कम करने के लिए ऊर्जा निगम छापे की कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में निगम की ओर से अलग-अलग बिजली घर क्षेत्रों में छापे मारे गए। निगम अधिकारियों ने छापेमारी करते हुए 32 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। चोरी के मामले पकड़े जाने पर 12 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।


गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। तापमान बढ़ने के कारण दिन और रात को बिजली का उपभोग भी बढ़ गया है। ऐसे में बिजली चोरी बढ़ने से लाइन लॉस बढ़ रहा है। ऊर्जा निगम अधिकारियों ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जनपद भर में छापे की योजना बनाई है। निगम अधिकारियोंं के निर्देशन में छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


-बिजली चोरी पकड़ने के लिए गठित की गई 18 टीमें

ऊर्जा निगम की ओर से लाइन लॉस कम कर राजस्व बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गए हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए जनपद के अलग-अलग बिजली घर क्षेत्र में 18 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एसडीओ, अवर अभियंता और लाइनमैन सहित 10 कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बिजली चोरों पर लगाया 12 लाख रुपये जुर्माना

मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनपद भर में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चल रहा है। बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई की गई है। बताया कि मीरापुर में छापे के दौरान आठ घरों में बिजली चोरी पाई गई, जबकि सिखेड़ा में छह, चरथावल में 12 और सुजड़ू में छह घरों में कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली चोरी होते पाई गई। बताया कि बिजली चोरी के सभी मामलों में एफआईआर कराई जा रही है। बताया कि बिजली चोरों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed