फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Enemy assets worth one thousand crores

सब रजिस्ट्रार, पालिका, एमडीए को जारी किए आदेश

Fri, 08 Nov 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Enemy assets worth one thousand crores
मुजफ्फरनगर। एक हजार करोड़ की संपत्ति के विक्रय और निर्माण कार्यों पर गृह मंत्रालय के सहायक शत्रु संपत्ति अभिरक्षक के आदेश के परिपेक्ष्य में जिला प्रशासन ने सब रजिस्ट्रार, पालिका और एमडीए को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के सहायक शत्रु संपत्ति अभिरक्षक पीसी फियालो ने 16 फरवरी 2018 को छह बिंदुओं पर जांच के लिए पत्र जारी किया था। गृह मंत्रालय के पत्र को प्रशासन ने कोई तवज्जो नहीं दी। इसके बाद 15 अक्तूबर 2019 को पीसी फियालो ने शत्रु संपत्ति के विक्रय और निर्माणों पर रोक के आदेश जारी किए। इस आदेश पर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीएम सेल्वा कुमारी जे की ओर बृहस्पतिवार को सहायक महानिरीक्षक निबंधन, सब रजिस्ट्रार प्रथम, सब रजिस्ट्रार द्वितीय को शत्रु संपत्ति के विक्रय पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। वहीं प्रशासन ने एमडीए को इस 570 बीघा भूमि पर कोई भी नक्शा नहीं जारी करने और नगर पालिका को इसमें किसी का नाम दर्ज नहीं करने के लिए पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय को शीघ्र जाएगी रिपोर्ट: डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा है कि एक हजार करोड़ की संपत्ति का मामला गंभीर है। जिला प्रशासन की ओर से इसमें शीघ्र ही गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी: बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का कहना है कि गृह मंत्रालय का आदेश जिन अफसरों ने 20 माह तक दबाए रखा है इन पर कार्रवाई जरूरी है। इस प्रकरण को वह सरकार में उठाएंगे। देश का सबसे बड़ा और ताकतवर मंत्रालय गृह विभाग है और गृह विभाग के आदेश का पालन नहीं करना सीधे सरकार को चुनौती देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed