फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment removed from Sampla road by running bulldozer

बुलडोजर चलाकर सांपला रोड से हटाया अतिक्रमण

Thu, 07 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Sampla road by running bulldozer
देवबंद में सांपला रोड से अतिक्रमण हटवाते नगरपालिका के ईओ धीरेंद्र कुमार राय - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। अतिक्रमणरोधी अभियान की कड़ी में बृहस्पतिवार को नगरपालिका की टीम ने सांपला रोड पर दुकानों के बाहर सड़क तक पसरे अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने खंड विकास कार्यालय के समीप तिराहे से लेकर देवबंद-सांपला रोड पर स्थित बिजलीघर के निकट तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटवा दिया। अभियान दौरान कुछ लोगों ने नगरपालिका की कार्रवाई की विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल साथ होने के कारण उनकी एक न चली। बुलडोजर तेजी के साथ सड़क पर फैले अतिक्रमण को ध्वस्त करता आगे बढ़ता रहा। ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने चेतावनी दी यदि फिर से अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ कोतवाली में कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। बता दें कि सांपला रोड पर हलके ही नहीं भारी वाहनों का आवागमन होता है। आलम यह है कि दुकानों के बाहर फल-सब्जी वालों ने हीं बल्कि दुकानदारों ने भी सामान सड़क तक रखकर अतिक्रमण कर रहा है। जिस कारण बार-बार जाम लगने से पैदल चलने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि सांपला रोड के बाद अब नगर के बाजारों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस दौरान स्टेट हाईवे के एई आलोक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed