फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment and parking is causing jam in the town

कस्बे में जाम का कारण बन रहा अतिक्रमण और पार्किंग

Sat, 19 Feb 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Encroachment and parking is causing jam in the town
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर लगे जाम में फसे वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में जगह-जगह लगने वाला जाम जनता के लिए नासूर बन गया है। लोग जाम से इस कदर परेशान हो गए हैं कि कहीं बाहर जाने के लिए घर से काफी पहले निकलना पड़ता हैं। आए दिन लगने वाले जाम से जहां कस्बे की जनता परेशान है। वहीं, आसपास के लोग जोकि कस्बे से होकर गुजरते हैं, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम का प्रमुख कारण अतिक्रमण और शहर में पार्किंग का ना होना है। तिराहों पर खड़े होने वाले आटो और ई-रिक्शा भी जले पर नमक छिड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन

कस्बे में पार्किंग का न होना सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे है। वाहन चालक उल्टे सीधे वाहन सड़क पर ही खड़ा करते है और बाजार में चले जाते है। यदि पार्किंग की समस्या का समाधान हो जाए और सड़कों पर अवैध रूप से होने वाले अतिक्रमण न हों तो समस्या का समाधान कुछ हद तक हो जाएगा। वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन भी ज्यादा करने लगे हैं। इसके कारण जाम की स्थिति बनती है। जाम को खत्म करने के लिए नगर पालिका, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कुछ समय पहले ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की योजना बनाई लेकिन वह परवान नही चढ़ सकी।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का दर्द
कस्बे में हर समय जाम रहता है। इसके कारण व्यापारियों को भी परेशानी होती है। व्यापारी को अपना माल शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए जाम के कारण घंटों लग जाते है। अतिक्रमण हटवाने के नाम पर तो उत्पीड़न किया जाता है। -आरिफ खान, जूता कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग ना होने से कस्बे में जाम रहता है। पुलिस कर्मियों की लापरवाही भी कम नहीं है। चौराहों पर से पुलिस कर्मी गायब रहते हैं। जो लोग नियमों का पालन नहीं करते उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। व्यापारी वर्ग भी इसका विरोध नहीं करेगा, लेकिन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न न हो।

संदीप गुप्ता एडवोकेट
कस्बे की प्रमुख समस्याओं में यदि पहले नंबर पर कोई समस्या रखी जाए तो वह जाम ही है। जाम में एक तिराहे को पार करने में ही घंटों का समय व्यतीत हो जाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन को ठोस योजना बनानी चाहिए।
अनुज सहरावत

मुजफ्फरनगर के अहिल्याबाई चौक पर लगे जाम में फसे वाहन सवार।

मुजफ्फरनगर के अहिल्याबाई चौक पर लगे जाम में फसे वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed