फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employment fair will be organized on July 14

जिले में 14 जुलाई को होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन

Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Employment fair will be organized on July 14
जिले में 14 जुलाई को होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 14 जुलाई को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों, प्रवासी श्रमिकों से ऑनलाइन, फोन या वीडियो कॉल पर साक्षात्कार कराया जाएगा। चयन की सूचना दूरभाष पर दी जाएगी।

सीडीओ ने बताया कि इस मेले में छह कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेंटेटिव, एचआर मैनेजर, टेलीकॉलर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अथवा बाहर से आए प्रवासी कामगार सेवा मित्र के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को अपना एक फोटो, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की अनुक्रमांक, दिनांक, आधार कार्ड आदि की आवश्यकता होगी। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण ऑनलाइन स्वयं या कंप्यूटर सेंटर से कराया जा सकता है। पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन यूजर आईडी द्वारा अपना आवेदन कर मेले में शामिल हो सकेंगे। रोजगार मेला की आई डी 4283 है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आईडी खोलकर ‘आवेदित नौकरियां’ पर क्लिक कर जनपद मुजफ्फरनगर की ‘विज्ञापित रिक्तियों’ को देखे इसके पश्चात ‘आवेदन करे’’ पर क्लिक करे तत्पश्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed