फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employees were busy preparing for the counting of votes

मतगणना की तैयारियों में जुटे रहे कर्मचारी

Sat, 01 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Employees were busy preparing for the counting of votes
देवबंद (सहारनपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रविवार (आज) को होने वाली मतगणना के लिए शनिवार को दिनभर कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। वहीं, एसडीएम व सीओ ने मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलौर बस स्टैंड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होने वाली मतगणना के लिए शनिवार को सुबह से ही कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे से आरंभ होगी। इसके लिए 13 कमरों में 22 टेबल लगाए गए हैं। जिन पर वर्णमाला के हिसाब से एक साथ 13 गांवों की मतपेटियों को खोलकर वोटों की गिनती की जाएगी। जिन गांवों की गिनती पूरी हो जाएगी उनके एजेंटों को मतगणना स्थल से तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। इससे 10 मिनट पूर्व उन गांवों के प्रत्याशियों के एजेंटों को मतगणना कक्ष में प्रवेश करने दिया जाएगा जिनकी गिनती का नंबर होगा। इस दौरान गाइड लाइन का पूरा पालन किया जाएगा। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों की गिनती एक साथ होगी। इनके विजयी प्रत्याशियों की घोषणा भी पहले होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed