फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employees reached the police station, demanded to file a report against the students

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचे कर्मचारी, छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की मांग

Mon, 19 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Employees reached the police station, demanded to file a report against the students
छपार। स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय के छात्रों और कर्मचारियों के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने थाने पहुंच कर छात्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

रामपुर तिराहा स्थित स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय में एक सप्ताह से विवाद चला आ रहा है, जिसे लेकर छात्रों ने दो बार कालेज के गेट पर ताला डाल कर धरना भी दिया। छात्रों का आरोप है कि वहां के कर्मचारी स्थानीय होने के कारण जबरन ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए थे। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए स्टाफ कर्मियों के विरुद्ध थाने में तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौतम के साथ चिकित्सालय के कर्मचारी थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से मिलकर आरोपी छात्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग है। आरोप है कि छात्रों ने अध्यापकों के इशारे पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर धरने की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर राहुल, प्रवीण कुमार, अशोक उर्फ बोबी, संदीप, आनंद, अमित पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
हास्टल में रहने वाले छात्रों का कहना है कि एक सप्ताह से बिजली का मोटर खराब होने के कारण उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा था। साफ सफाई करने में भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी का विरोध जताते हुए 15 व 17 दिसंबर को छात्रों ने धरना दिया था। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed