फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employees' leave cancelled for cleanliness rank

Muzaffarnagar News: स्वच्छता रैंक के लिए निरस्त किया कर्मचारियों का अवकाश

Tue, 04 Mar 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Employees' leave cancelled for cleanliness rank
मुजफ्फरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में ऊंची छलांग लगाने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका नगर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने तक सफाई कर्मचारियों का मंगलवार का अवकाश भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए किये गए प्रयासों को हकीकत की कसौटी पर परखा जा रहा है। मुजफ्फरनगर में स्वच्छ भारत मिशन यानी एसबीएम से आई टीमों ने स्थलीय निरीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह टाउनहाल स्थित अपने कार्यालय में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीते एक साल में सफाई व्यवस्था के लिए किए प्रयासों का प्रचार प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण करते हुए इनका सुलभ और सुगम संचालन करने का काम हो। इसके लिए अधिकारी और टीमें नियमित रूप से भ्रमणशील रहें।
उन्होंने कहा कि केवल रैंकिंग में ही ऊपर नहीं चढ़ना है। बल्कि इसी वर्ष अपनी पालिका को प्रदेश में नम्बर वन भी बनाना है। ईओ ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में एसबीएम से आई टीम अभी चरथावल निकाय का भ्रमण कर रही है। टीम 31 मार्च तक सभी 10 निकायों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजेगी। ऐसे में शहरी सफाई का किसी भी समय निरीक्षण हो सकता है।
n एमआरएफ सेंटर सहित कई कार्यों को उपलब्धि मान रही पालिका : पालिका के लिए एमआरएफ सेंटर, लीगेसी और फ्रेश वेस्ट निस्तारण, एसटीपी, एफएसटीपी संचालन, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, पिंक शौचालय, होम कम्पोस्टिंग व्यवस्था के साथ नाइट स्वीपिंग, नाला गैंग, सफाई के लिए क्यूआरटी व्यवस्था एवं वेस्ट टू वंडर पार्क और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को बड़ी उपलब्धियां माना जा रहा है।
सभासद ममता बालियान के वार्ड के साथ ही महालक्ष्मी एंक्लेव में आईटीसी सुनहरा कल एनजीओ के साथ मिलकर पालिका की ओर से 100 घरों को होम कंपोस्टर वितरित करते हुए गीला और सूखा कूड़ा अलग कर स्रोत पर ही कम्पोस्ट खाद बनाने का काम कराया जा रहा है।

नौ शौचालयों में सेनेट्री पैड सहित अन्य सुविधा के लिए चार मशीनों का सेट लगाया गया है। सभी शौचालयों पर फीड बैक मशीन भी लगाई गई है। फीकल स्लज वाहनों पर भी सेप्टिक टैंक सफाई और रखरखाव को लेकर पेंटिंग के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed