फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employees found working without mask

बिना पास अदालत में मिला बाहरी व्यक्ति, जवाब तलब

Sat, 05 Sep 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Employees found working without mask
बिना मास्क लगाए काम करते मिले कर्मचारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला जज राजीव शर्मा ने शनिवार को कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी बिना मास्क के अदालत में काम करते मिले। वहीं, एक बाहरी व्यक्ति भी बिना पास के अदालत में मौजूद मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए जिला जज ने कर्मचारियों से जवाब तलब कर लिया है।
जिला जज राजीव शर्मा शनिवार सुबह अचानक अदालत परिसर में पहुंचे और सभी अदालतों का निरीक्षण किया। कोविड-19 के चलते कई कर्मचारी पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितताएं देखने को मिलीं। इस दौरान कई अदालतों में दस से अधिक कर्मचारी अदालत कार्यालय में बिना मास्क लगाए हुए ही काम करते मिले। वहीं, जिला जज के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद एक बाहरी व्यक्ति बिना प्रवेश पास के एक अदालत कार्यालय में पाया गया। जिला जज ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए मास्क न पहनने वाले गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं, बिना प्रवेश पास के अदालत कार्यालय में पाए गए बाहरी व्यक्ति के संबंध में भी संबंधित अदालत के कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। इस संबंध में कचहरी सुरक्षा प्रभारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिर कैसे किसी बाहरी व्यक्ति को बिना प्रवेश पास के कोर्ट परिसर में एंट्री दी गई, जो सुरक्षा में गंभीर चूक है।
विज्ञापन

सदर तहसील में नहीं हुआ कोई कार्य
मुजफ्फरनगर। सदर तहसील में कई कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शनिवार को तहसील सदर पूरी तरह बंद रही। राजस्व अदालत व बैनामा रजिस्ट्री कार्यालय में भी शनिवार को काम पूरी तरह से बंद रहा। वहीं, खसरा-खतौनी व नकल-फर्द का काम भी पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान बिना कार्यालय बंद होने की जानकारी के अपने काम से सदर तहसील पहुंचने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि कोरोना के छह केस मिलने के कारण शनिवार को तहसील बंद रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed