फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employee suspended for forging signature

Muzaffarnagar News: फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में कर्मचारी निलंबित

Sun, 07 Jul 2024 04:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Employee suspended for forging signature
बुढ़ाना। उपस्थिति पंजिका में दूसरे कर्मचारी के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में एडीएम प्रशासन के निर्देश पर ईओ ने नगर पंचायत बुढ़ाना के राजस्व मोहर्रिर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ग्रामीणों की समस्याएं सुनने आए थे। नगर पंचायत कार्यालय बुढ़ाना में ऑडिट होने के कारण अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन संपूर्ण समाधान दिवस में नही पहुंच सके। बुढ़ाना नगर पंचायत का कर्मचारी दिनेश त्यागी बुढ़ाना व शाहपुर की उपस्थिति पंजिका लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में चले गए। दिनेश त्यागी ने उपस्थिति पंजिका में शाहपुर व बुढ़ाना नगर पंचायत के संयुक्त कर्मचारी सतीश के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। अपर जिलाधिकारी ने इस गलती को पकड़ लिया। उनके निर्देश पर अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने राजस्व मोहर्रिर दिनेश त्यागी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed