फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employee's death in Thirty-three Mill

तितावी मिल में कर्मचारी की मौत पर हंगामा, परिजनों और यूनियन ने लगाया जाम 

Thu, 14 Dec 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Employee's death in Thirty-three Mill
तितावी शुगर मिल में कर्मचारी की माैत के बाद बैठे यूनियन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
तितावी की आईपीएल ग्रुप की तितावी शुगर मिल में कर्मचारी की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों और कर्मचारी यूनियन ने मिल प्रशासन पर कर्मचारी को उपचार नहीं दिलाने का आरोप लगाया है। गुस्साए कर्मियों ने शव को मिल गेट पर रखकर जाम लगाने के साथ मिल में पेराई व्यवस्था ठप कर दी। इससे मिल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों और कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। कर्मचारी 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


मूल रूप से यमुनानगर (हरियाणा) के गांव शाहबाद निवासी मुन्नालाल (35) पुत्र मोहनलाल तितावी शुगर मिल में मैन्युफेक्चरिंग ब्रांच में ऑपरेटर था। बुधवार की रात करीब आठ बजे उसकी काम करते हुए तबियत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। मुन्ना की मृत्यु हार्टअटैक से होना बताया गया। कर्मचारियों का कहना है कि इस बाबत मिल प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मुन्ना की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को परिजनों और कर्मचारी यूनियन ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने मृतक के बेटे को नौकरी और आजीविका के लिए 15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की, लेकिन मिल प्रबंधन इसके लिए राजी नहीं हुआ। इससे गुस्साए परिजनों और कर्मचारियों ने मुन्नालाल के शव को मिल के बाहर रखकर धरना शुरू कर दिया। साथ ही मिल में पेराई व्यवस्था ठप कर मुख्य चेन बंद करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने मुन्ना के शव को मिल गेट पर रखकर मुख्य सड़क जाम कर दी। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। बाद में पुलिस ने मामले में लिखित में शिकायत दिए जाने और कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। 

उधर, मिल प्रबंधन मामले में मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की बात कह रहा है। मिल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार का कहना है कि कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत हुई है। जिसके लिए मिल अपनी ओर से पांच लाख रुपये देने के लिए तैयार है। 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग गलत है। देर शाम तक परिजन और कर्मचारी शव को लेकर मिल के बाहर जमा थे। 

किराए पर रहता था मुन्ना 
तितावी। यमुनानगर के गांव शाहबाद से आकर मुन्नालाल अपने परिजनों के साथ किराए पर रहता था। उसके परिवार में पत्नी, दो लड़के और बेटी हैं। पिता की मृत्यु के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कर्मचारियों ने भी मुन्नालाल को मिलनसार बताया है। उसकी मृत्यु से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। 


अनिश्चितकालीन धरने का एलान 
तितावी। मिल की कर्मचारी यूनियन ने मुन्नालाल के परिजनों को उचित मुआवजा और एक परिजन को नौकरी नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है। पुलिस और मिल प्रबंधन के लोग यूनियन के संपर्क में हैं। मामले में समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed