फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employee held hostage for issuing wrong electricity bill

Muzaffarnagar News: बिजली के गलत बिल निकालने पर कर्मचारी को बनाया बंधक

Sat, 06 Jan 2024 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Employee held hostage for issuing wrong electricity bill
-जेई ने गलत बिलों को सही कराने के आश्वासन पर हुए शांत
विज्ञापन

पार। मीटर से बिजली का बिल निकालने गए विद्युत कर्मचारी को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गलत बिल निकालने का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया। गांव में पहुंचे जेई ने गलत बिलों को सही कराने का आश्वासन दिया, तब कर्मचारी को छोड़ा गया।

शनिवार को विद्युत कर्मी रोहित गांव तेजलहेड़ा में मीटरों से बिल निकाल रहा था। मौके पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित कुमार पहुंच गए। उन्होंने बिल देखे तो बिल गलत पाए गए। इस पर कर्मचारी को बंधक बना लिया। सूचना पर बसेड़ा बिजली घर के जेई जावेद अख्तर पहुंचे। उनके सामने बिल निकाला तो पहले मूल्य शून्य आया। दोबारा में ग्यारह हजार का निकला तो यह देख कर जेई ने आश्वासन दिया कि सभी बिल सही कर दिए जाएंगे। एसडीओ से फोन पर बात कर कर्मचारी को हटाने की मांग की तो उन्होंने आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी को छोड़ा गया। उबेद चौधरी, उपेंद्र कुमार, आशु चौहान, विशाल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed