{"_id":"620bf3566116930f987ba5e2","slug":"emphasis-on-the-strength-of-the-organization-in-the-meeting-of-bku-muzaffarnagar-news-mrt577116357","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की मिटिंग में संगठन की मजबूती पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की मिटिंग में संगठन की मजबूती पर बल
विज्ञापन
बिटावदा गांव में बैठक में मौजूद भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बिटावदा गांव में हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास भाकियू कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग में सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर बिटावदा गांव के पास अधर में लटके फ्लाईओवर के निर्माण पर भी विचार विमर्श किया गया।
मेरठ-करनाल हाईवे पर बिटावदा गांव में अधर में लटके निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास मंगलवार को भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन हुआ। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। हमें आपने संगठन को अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। संगठन की मजबूती के कारण ही सरकार को नए कृषि कानून वापस लेने पड़े। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पवांर ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का सक्रिय होना बहुत जरूरी है।
मीटिंग में नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। उन्हें उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। भाकियू कार्यकर्ताओं की मिटिंग में हाईवे पर बिटावदा गांव में अधर में लटके फ्लाईओवर के निर्माण पर भी विचार विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गलत स्थान पर फ्लाईओवर का निर्माण करवाया जा रहा था। जिसे कई माह पहले रुकवा दिया गया था। एनएच के अधिकारी ग्रामीणों की मांग के अनुसार फ्लाईओवर का निर्माण नही कर रहे हैं। इस मुद्दे पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से विचार विमर्श किया जाएगा। उनके निर्देशों के अनुसार ही फ्लाईओवर के निर्माण की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर ग्रामीण सुधीर सहरावत, पिंटू, विनोद पवांर, सुरेंद्र, चरण सिंह, इसरार व हरीलाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के पूर्व प्रधान सुधीर सहरावत ने की।