फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emphasis on rehabilitation of victims, officers get justice

पीड़िताओं के पुनर्वास पर जोर, न्याय दिलाएं अफसर

Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on rehabilitation of victims, officers get justice
पीड़िताओं के पुनर्वास पर जोर, न्याय दिलाएं अफसर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दुष्कर्म और घरेलू हिंसा पीड़िताओं के पुनर्वास पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि अफसर पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाएं। अस्पताल में भर्ती एनीमिया से पीड़ित महिला को अच्छे खानपान की सलाह दी।
दोपहर बाद करीब 3.25 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय स्थित जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। राज्यपाल ने सखी : वन स्टाप सेंटर और हाई डिपेंडेंसी यूनिट का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने डीएम सेल्वा कुमारी जे तथा एसएसपी अभिषेक यादव को दुष्कर्म एवं घरेलू हिंसा पीड़िताओं के पुनर्वास कराने के निर्देश दिए। कहा कि उन्हें कौशल विकास से जोड़ें। आरोपियों को ट्रेस करें, रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िताओं का न्याय दिलाएं। काउंसिलिंग के लिए आई दो पीड़िताओं से बात की। उनसे पूछा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई या नहीं। अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रसव के लिए भर्ती एनीमिया पीड़ित एक महिला से बात की। उसे खानपान में सुधार करने को कहा। सीएमओ प्रवीण चोपड़ा, सेवानिवृत्त सीएमएस डा. अमिता गर्ग, डा. अमृता रानी भांबे सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल, डा. वीके जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहीं देख पाईं पोषण पुनर्वास केंद्र
राज्यपाल को महिला अस्पताल के बाद पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करना था, लेकिन समयाभाव के कारण वहां नहीं जा सकीं। महिला अस्पताल में करीब 15 मिनट रुकने के बाद राज्यपाल अस्पताल से चली गईं। ब्लड बैंक के पास गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना था, लेकिन राज्यपाल के वहां नहीं जाने से गारद यूं ही लौट गई। बाद में राज्यमंत्री विजय कश्यप ने डीएम और एसएसपी के साथ पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed