{"_id":"6102f1b08ebc3e42f67d80fb","slug":"emphasis-on-connecting-youth-with-sp-in-the-conference-muzaffarnagar-news-mrt549620038","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में सपा से युवाओं को जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में सपा से युवाओं को जोड़ने पर जोर
विज्ञापन
महावीर चौक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पार्टी जिलाध्यक्ष व सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सम्मेलन में सपा से युवाओं को जोड़ने पर जोर
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं और छात्रों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। भाजपा की विनाशकारी नीतियों के चलते ही युवाओं को बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है। छात्रों व युवाओं की सबसे बड़ी हितैषी सपा है। सपा में ही युवाओं को सबसे बड़ी राजनीतिक भागीदारी व सम्मान दिया जाता है, जिसका प्रमाण सपा में चार प्रकोष्ठ युवाओं के लिए रिजर्व होना है।
सपा के युवा संगठनों में मनोनीत पदाधिकारियों लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धनगर, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने पाटी कार्यालय महावीर चौक पर सम्मेलन का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर युवाओं की मजबूत टीम बनाई जा रही है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के पूर्ण हो रहे कार्यकाल में प्रदेश बदहाल हो गया है प्रदेश को फिर से खुशहाली की तरफ ले जाने के लिए सपा सरकार जरूरी है। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धनगर ने कहा कि सपा में युवाओं को सम्मान देने के साथ पिछड़े वर्ग को भी सम्मान व अधिकार देने का काम समाजवादी पार्टी में ही है। सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर हनी, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राशिद मलिक ने भी विचार रखे। युवाओं की सभा को सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, साजिद हसन, सचिन अग्रवाल, गौरव जैन, महेश बंसल, विनय पाल प्रमुख, असद पाशा, फ़िरोज अंसारी, शमशेर मलिक, नासिर राणा, शिवम त्यागी, रोहन त्यागी, अभिषेक गोयल, हिमांशु शर्मा और रवि कुमार आदि मौजूद रहे।