फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emotional remembrance of Shaheed Bhagat Singh on his birth anniversary

जयंती पर शहीद भगत सिंह का भावपूर्ण स्मरण

Tue, 28 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Emotional remembrance of Shaheed Bhagat Singh on his birth anniversary
भोपा रोड पर भगत सिहं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जयंती पर शहीद भगत सिंह का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

मोरना। शहीदे-आजम सरदार भगतसिंह की जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने उन्हें नमन करते हुए अमर शहीद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
कारगिल शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेशचंद्र त्यागी ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह की कुर्बानी का देश सदैव ऋणी रहेगा। उनके देशभक्ति के जज्बे के कारण ही हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति से बढ़कर कोई कर्म नहीं हो सकता। शहीद भगतसिंह की कुर्बानी प्रेरणास्रोत हैं। संगठन के महामंत्री परमेंद्र राठी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, सुधीष फौजी, जयपाल, मांगेराम फौजी, हरि प्रकाश, धर्मवीर सिंह और आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री मौजूद रहे। वहीं, शुकदेव सिटी में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी व महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल महाराज और अंकुर खटाना ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही नेहरू युवा केंद्र द्वारा गंगा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह को नमन किया। संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक संतोष उपाध्याय ने भगतसिंह के जीवन से सबको अवगत कराया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल, शिखा, रितु शर्मा, आंचल, स्वीटी उपाध्याय, विनीत उपाध्याय ने भी भगतसिंह के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। कस्बा भोकरहेड़ी में भाजपा किसान मोर्चा शुकतीर्थ मंडल के अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, सभासद विक्रम सिंह, कंवरपाल, अर्पित कुमार और विनीत कुमार ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed