फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emergency Brake Locking Nachandi Train

लूप लाइन के कांटे फेल, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी नौचंदी

Thu, 22 Feb 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Emergency Brake Locking Nachandi Train
रेलवे लाइन। - फोटो : अमर उजाला
खतौली रेलवे स्टेशन की लूप लाइन के अचानक कांटे फेल होने से रेलवे विभाग में खलबली मच गई। चालक ने नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। नौचंदी ट्रेन के जाने के बाद ओएचई वायर में फाल्ट होने के खतरे से देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


उधर, मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को रोक दी गई। जांच-पड़ताल करने के बाद दोनों ट्रेनों का संचालन हो सका। इस तरह से नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन करीब एक घंटा लेट चली और देहरादून एक्सप्रेस को 20 मिनट रोका गया। 
विज्ञापन


इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.53 बजे स्टेशन पर रुकनी थी। इस ट्रेन को मेन रेलवे लाइन से स्टेशन की लूप लाइन पर लेना था, लेकिन अचानक कांटे फेल हो गए, जिसको लेकर रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिग्नल नहीं मिलने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर आवास विकास कॉलोनी के सामने ही ट्रेन को रोक दिया। कर्मचारियों ने लाइन के कांटों को ठीक किया। इसको ठीक करने में करीब एक घंटा का समय लग गया। इसके बाद नौचंदी ट्रेन को स्टेशन के लूप लाइन पर लेकर रोका गया।

इसके बाद ट्रेन आगे चली। तहसील के सामने रेलवे लाइन के बराबर से ही विद्युत लाइन गुजर रही है। बुधवार रात किसान की गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बिजली का खंभा टूटकर रेलवे लाइन की ओर से झुक गया। बिजली के तार ओएचई वायर के काफी नजदीक हो गए थे, जो तेज हवा चलने से टच भी हो सकते थे।

रेलवे कर्मचारियों को रात के समय इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर ने ओएचई वायर में फाल्ट होने के खतरे की आशंका को देखते हुए सुबह 11 बजे के करीब दिल्ली की ओर से आने वाली मुंबई-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ही रुकवा दिया। उधर, मंसूरपुर में पैसेंजर ट्रेन को स्टेशन पर रोकनी पड़ी।


कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। स्टेशन मास्टर राजेंद्र भी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि खंभे के तारों से ओएचई वायर में कोई फाल्ट नहीं हो सकता है। जांच-पड़ताल करने पर 20 मिनट बाद ट्रेन का संचालन किया गया। स्टेशन मास्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि कांटे का फाल्ट ठीक कर दिया गया था। बिजली का खंभा टूटने की जानकारी बिजली अधिकारियों को दे गई। बिजली कर्मचारियों ने विद्युत खंभा ठीक कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed