फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elephant's trumpet can be heard in Khatauli's election battle

खतौली के चुनावी रण में सुनाई दे सकती है हाथी की चिंघाड़

Wed, 09 Nov 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Elephant's trumpet can be heard in Khatauli's election battle
- रामपुर और मैनपुरी में इन्कार, खतौली में उप चुनाव लड़ने पर आज मंथन
विज्ञापन

- बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने कहा कि चुनाव लड़ सकती है बसपा
मदन बालियान
मुजफ्फरनगर। विधानसभा और लोकसभा के उप चुनाव से दूर रहने वाली बसपा खतौली के मैदान में प्रत्याशी उतार सकती है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में इस पर अंतिम फैसला होगा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पश्चिम में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं के साथ बैठक होगी। विधानसभा चुनाव के बाद जिला पंचायत के उप चुनाव में यहां बसपा के समर्थन से प्रमोद अन्ना जीत दर्ज कर चुके हैं।
भाजपा विधायक विक्रम सैनी की विधानसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद खतौली में उप चुनाव की तैयारियां चल रही है। राजनीतिक दलों ने अपना-अपना गुणाभाग शुरू कर दिया है। आमतौर पर उप चुनाव से दूर रहने वाली बसपा की चाल पर सभी राजनीतिक दलों की निगाह टिकी हुई है। बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात की। उप चुनाव और राजनीतिक समीकरण पर चर्चा हुई। सियासी गलियों में चर्चा चली है कि रामपुर और मैनपुरी के उप चुनाव से बसपा दूर रहेगी, जबकि खतौली में प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। चुनाव लडऩे पर बसपा अंतिम फैसला लखनऊ में बृहस्पतिवार को करेगी।
विज्ञापन

करतार भड़ाना और प्रमोद अन्ना के नाम पर चर्चा
खतौली से रालोद के टिकट पर विधायक रह चुके करतार भड़ाना का नाम बसपा से चुनाव लड़ने वालों की चर्चा में शामिल है। बसपा के टिकट पर मुख्य चुनाव लड़ चुके करतार भड़ाना को 31412 वोट मिले थे। जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में बसपा को जीत दिला चुके प्रमोद अन्ना का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समीकरण पर टिकी बसपा की उम्मीद
बसपा के रणनीतिकार दलित, मुस्लिम और अन्य के फार्मूले पर चुनाव लड़ सकती है। माना जा रहा है कि गुर्जर, राजपूत या जाट समाज के प्रत्याशी को टिकट देकर यहां पर बसपा दूसरे राजनीतिक दलों के लिए चुनौती पेश कर सकती है।

बसपा के टिकट पर जीत चुके योगराज सिंह
खतौली विधानसभा सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर योगराज सिंह विधानसभा पहुंचे थे। तब बसपा सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। हालांकि इसके बाद 2012 में परिसीमन हुआ और बुढ़ाना सीट अलग हो गई। जिस कारण खतौली के राजनीतिक समीकरण भी पूरी तरह बदल गए।
अब यहां होगी रालोद की जनसभा
मुजफ्फरनगर। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि रालोद की जनसभाओं में परिवर्तन किया गया है। अब पीपलहेड़ा, तिसंग और मंसूरपुर में जनसभा होगी। ब्यूरो
भागीदारी पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर। भागीदारी पार्टी ने खतौली उप चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। रमेश चंद्र प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed