फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electro Spark-2019 Shriram College

स्मार्ट हेलमेट बनाकर जीता प्रथम पुरस्कार

Fri, 08 Nov 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electro Spark-2019 Shriram College
श्रीराम कालेज में मॉडल प्रदर्शनी में जानकारी देते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में आयोजित इलेक्ट्रो स्पार्क-2019 प्रदर्शनी करीब 150 विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक एवं तकनीकी कौशल को 57 अलग-अलग मॉडल्स में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की सेक्रेटरी आभा कुलश्रेष्ठ एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया। प्रथम पुरस्कार आर्यन चौधरी, आयुषी सैनी, आफिया काजमी, सोनम कश्यप आदि विद्यार्थियों द्वारा तैयार स्मॉर्ट हेलमेट को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार अभिषेक, हसन, हसीन, आकाश आदि विद्यार्थियों मिला तथा तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से दो मॉडल्स को दिया गया। जिसमें क्रमश: नौमान, शाकिब, दानिश और वर्णिका आदि विद्यार्थियों द्वारा तैयार ऑटोमेटिक एक्सीडेंट इंफो मॉडल रहा। दिव्या, अदिति त्यागी, अंकुर और नेहा द्वारा तैयार ऑटोमेटिक रेलवे ट्रैक क्रैक डिटेक्शन सिस्टम ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार प्रणव कुलश्रेष्ठ, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, अपूर्व कुलश्रेष्ठ, प्रिंस चौहान, हर्षित कुलश्रेष्ठ और विवेक आदि विद्यार्थियों द्वारा तैयार रोबोट प्रोजेक्ट को दिया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष साक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थियों ने मॉडल्स प्रदर्शित किए जो वर्तमान परिप्रेक्ष्य में न सिर्फ उपयोगी साबित होंगे बल्कि वो आने वाली समस्याओं से निपटने में भी सहायक होंगे। इनमें से मुख्य मॉडल्स ‘आर्डिनो प्रोसेसर’ एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर आधारित थे। आर्डिनो प्रोसेसर प्रोग्रामिंग पर आधारित डिवाइस है जो किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स मॉडल को लैपटॉप और ब्लूटूथ के माध्यम से नियंत्रित कर सकता है। मौके पर , निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, कॉलेज कॉऑर्डिनेटर प्रेरणा मित्तल, नीतू सिंह, डा. आलोक गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed