फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity was disrupted for eight hours during replacement of power cables

Muzaffarnagar News: विद्युत केबिल बदलने के दौरान आठ घंटे बाधित रही बिजली

Wed, 25 Jun 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity was disrupted for eight hours during replacement of power cables
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। विद्युत केबिल बदले जाने के दौरान जीटी रोड की विद्युत आपूर्ति आठ घंटा बाधित रही, जिस कारण जीटी रोड के दुकानदार और नागरिक परेशान रहे।
नगर में विद्युत केबिल बदलने का कार्य विगत काफी समय से चल रहा है। पुराने जर्जर केबिल को उतार कर नए केबिल डाले जा रहे हैं। मंगलवार को विद्युत निगम की ओर से जीटी रोड पर केबिल बदलने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जीटी रोड, मोहल्ला मिट्ठूलाल की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के एसडीओ अजय शर्मा ने बताया कि नगर में आरडीएफएस योजना के अंतर्गत विद्युत केबिल बदले जाने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना से पूरे नगर में करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। पुराने केबिल के कारण विद्युत लाइन में फाल्ट होते रहते थे, जिससे आमजन के साथ कर्मचारियों को भी परेशानी होती थी। नए केबिल बदलने से विद्युत लाइन में फाल्ट होने की समस्या के छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू
विद्युत निगम के एसडीओ अजय शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर विद्युत निगम की तैयारी शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर रखे गए ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग कराई जा रही है। वहीं विद्युत खंभों पर प्लास्टिक पेकिंग का कार्य भी शुरू कराया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली सुरक्षा का इंतजाम कराया जाएगा, जिससे शिवभक्त कांवड़िया और नागरिक सुरक्षित रह सकें।


ऊर्जा निगम मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव



मुजफ्फरनगर। मंगलवार को कार्यकर्ता संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। किसानों ने कुछ बिजली अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।



गुस्साए किसानों ने कहा कि देहात क्षेत्र में बिजली सप्लाई सब से अधिक बाधित रहती है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। कार्यकर्ता संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व जिलाध्यक्ष अंतर राष्ट्रीय जाट संसद के अंकित चौधरी ने बताया कि विद्युत उपकेन्द्र टोडा अतिभारित होने के कारण बिजली सप्लाई काफी खराब है। इस मामले में अधिकारियों को अवगत कराया गया। मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि किसानों और अन्य उपभोक्ताओं की ओर से समस्या समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया जाता है। हालांकि कोई भी उपभोक्ता उनसे सीधे संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed