फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity theft detected in 28 houses, Rs 35 lakh fine will be imposed

Muzaffarnagar News: 28 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, 35 लाख लगेगा जुर्माना

Wed, 17 Sep 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft detected in 28 houses, Rs 35 lakh fine will be imposed
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगम अधिकारियों ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 28 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। निगम अधिकारियों की ओर से सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली चोरी के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार सुबह रामपुरी, शाहबुद्दीनपुर रोड, मल्हूपुरा और लद्धावाला और सरवट आदि मोहल्लों में अभियान के तहत चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान 28 घरों में बिजली चोरी होते पाई गई, जिस पर करीब 65 किलोवाट का लोड पाया गया। अधिकारियों की टीम सभी आरोपियों पर जुर्माने की कार्रवाई में जुटी है। लगभग 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान में उपखंड अधिकारी राघवेंद्र सिंह, अक्षय सिंह, महेंद्र कुमार एवं अवर अभियंता वेद प्रकाश, रमेश कुमार, अखिलेश सरोज आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed