फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity supply will be disrupted in dozens of colonies for two days

Muzaffarnagar News: दो दिन तक दर्जनों काॅलोनियों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Tue, 04 Mar 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted in dozens of colonies for two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विभिन्न बिजली घरों पर अलग-अलग योजनाओं के तहत मरम्मत और क्षमता वृद्धि कार्य होने के कारण शहर के दर्जनों मोहल्लों में दो दिन तक कुछ घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मंडी समिति बिजली घर की 11केवी स्टेट बैंक कॉलोनी व नई मंडी की लाइन का विभक्तिकरण कार्य बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत किया जा रहा है। इस कारण 11 केवी फीडर स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतिया काॅलोनी फीडर व नई मंडी बिजली घर बंद रहेगा। कार्य के चलते स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतिया कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार, कंबल वाला बाग आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चार और पांच मार्च को दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

एसडीओ नई मंडी बिजली घर सचिन शर्मा ने बताया कि 33/11 केवी जानसठ रोड उपकेंद्र पर मशीनों की टेस्टिंग का कार्य होने के कारण बिजली घर के सभी 11केवी फीडर बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें क्षेत्र की द्वारिका सिटी, एटूजेड कॉलोनी गुलशन विहार, पारस, वसुंधरा, मीनाक्षीपुरम, गुलशन विहार, महालक्ष्मी एनक्लेव, गोकुल सिटी, सहावली, सुरेंद्र नगर, विष्णु बिहार, ओम पैराडाइज, अलमासपुर आदि की विद्युत आपूर्ति चार और पांच मार्च को सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक बाधित रहेगी।
उधर, 33/11 केवी टीपी नगर बिजली घर की 33 केवी लाइन के जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed