फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity supply to more than 60 villages remained stalled

Muzaffarnagar News: 60 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रही ठप

Sat, 28 Dec 2024 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to more than 60 villages remained stalled
शामली। दो दिन से हो रही बारिश के कारण लोगों को बिजली और पेयजलापूर्ति की समस्या से भी दो चार होना पड़ा। शुक्रवार की रात और शनिवार को 20 घंटे से अधिक समय तक शहर के विभिन्न मोहल्लों और 60 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से जिलेभर में रुक-रुक बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी बारिश के कारण जगह -जगह फाल्ट से बिजली आपूर्ति कई घंटे तक गुल रही। शनिवार को भी रुक-रुककर हुई बारिश के कारण शहर के गगन विहार, विश्वकर्मा नगर, कमला कॉलोनी, कांबोज कॉलोनी, काका नगर, टीचर कॉलोनी, गुजरातियान मोहल्ला, बूढा बाबू मोहल्ला में शुक्रवार की रात से ही आपूर्ति गुल रही, जो शुक्रवार को दोपहर तक चालू नहीं हुई।
विज्ञापन

आपूर्ति नहीं होने से सुबह के समय होने वाली पेयजलापूर्ति भी लोगों को नहीं मिल सकी। देहात क्षेत्र के कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन, बाबरी, कुड़ाना, बामनौली समेत विभिन्न गांवों में आपूर्ति गुल रही, जिसके करण ग्रामीणों को चारा काटने और अन्य समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बिजली घर के फीडर का केबिल बक्सा फुंकने से आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। जगह-जगह फाल्ट के करण दिनभर ऊर्जा निगम के कर्मचारी फाल्ट दूर करने में जुटे रहे। कांधला में बरसात में कई मोहल्लों में बिजली के फाल्ट के चलते कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से पानी की आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप रही। थानाभवन की नई घास मंडी में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण शुक्रवार शाम पांच बजे से मोहल्ला रोगनग्रान, कंभोयान, नबीपुरा, खैल में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शनिवार सुबह आठ बजे से हाई टेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण कस्बे की विद्युत सप्लाई बंद रही, जिससे पेयजल व्यवस्था चरमराई रही। एसडीओ विद्युत विकास कुमार ने बताया जलालाबाद बड़े बिजलीघर से आ रही हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारी सुबह से ही लगे हुए हैं।

अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर का कहना है कि बारिश के कारण हुए फाल्ट से कई स्थानों की आपूर्ति गुल रही। सभी जगह आपूर्ति सुचारु कराई जा रही है। nकंट्रोल रूम पर शिकायतों का लग गया अंबार : बिजली कटौती के चलते ऊर्जा निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायतों का अंबार लग गया। 100 से अधिक लोगों ने बिजली गुल रहने, लो वोल्टेज की शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed