फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity supply disrupted for six hours in Purkaji and seven hours in Khatauli

Muzaffarnagar News: पुरकाजी में छह और खतौली में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

Thu, 23 May 2024 05:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for six hours in Purkaji and seven hours in Khatauli
खतौली/पुरकाजी। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही बिजली आपूर्ति भी गड़बड़ाने लगी है। पुरकाजी में करीब छह और खतौली में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। पेयजल आपूर्ति में भी मुश्किलें खड़ी हो गई।
विज्ञापन

खतौली की इरशाद काॅलोनी में तार बदले जाने के दौरान सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिस कारण गर्मी में नागरिक परेशान हो गए। लोगों ने एक्सईएन कार्यालय में पहुंच कर जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की थी। विद्युत निगम के एक्सईएन देवेंद्र सिंह ने जर्जर तार बदलवाने का आश्वासन दिया था। बुधवार को कालोनी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर जर्जर तार बदलने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

एसडीओ टाउन साहब सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे काॅलोनी की आपूर्ति बंद कर जर्जर तार बदलने का कार्य किया गया। तार बदलने का कार्य शाम पांच बजे तक पूर्ण करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी बिजलीघर के केबिल बॉक्स में अचानक खराबी आ जाने से कस्बे व कुछ देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। सुबह करीब 11 बजे ठप हुई विद्युत आपूर्ति शाम करीब पांच बजे चालू हो पाई। इलेक्ट्रिशियन शाहनजर और कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले शाह नजर ने बताया कि विद्युत आपूर्ति ठप होने से कई घंटे तक व्यापार प्रभावित रहा। खाद विक्रेता संजीव छाबड़ा, चश्मा विक्रेता अरविंद कुमार ने बताया कि परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ विद्युत अजय यादव ने बताया कि गर्मी के कारण केबिल बक्से में खराबी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed