{"_id":"6a1c95d5e55ecf27110f8ac1","slug":"electricity-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-172526-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डेढ़ लाख का बकायादार कर रहा था बिजली चोरी, पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डेढ़ लाख का बकायादार कर रहा था बिजली चोरी, पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने छापा मारते हुए व्यावसायिक उपभोक्ता को केबल में कट मारकर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। उक्त उपभोक्ता पर ऊर्जा निगम का करीब डेढ़ लाख रुपया विद्युत बिल बकाया चल रहा था। निगम अधिकारियों ने उसके बगल में ही एक अन्य उपभोक्ता को भी बिजली चोरी करते पकड़ा।
गर्मी के साथ बिजली खपत भी बढ़ रही है। एसी और कूलर चलने के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है, जिससे फॉल्ट आदि की समस्या में बढ़ोतरी हुई है। ऊर्जा निगम राजस्व वसूली के साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रहा है। ऊर्जा निगम मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि वहलना चौक शामली बाईपास के समीप हाजी सुलेमान मार्केट में बॉडी मेकर सद्दाम के पांच किलोवाट बिजली कनेक्शन पर 1.46 लाख बकाया चल रहा था। इसके कारण विद्युत कनेक्शन भी काट दिया गया था।
बताया कि चेकिंग के दौरान उन्होंने सद्दाम की ओर से एलटी लाइन पर केबल डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा, जबकि उसके समीप आगरा ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से संचालित दुकान पर भी अलग से केबल डालकर चोरी की बिजली से एसी चलाते पकड़ा। आरोपी मुशीर के विरुद्ध भी नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मुख्य अभियंता ने बताया कि ऊर्जा निगम का घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर करीब 44 करोड़ रुपए बकाया चल रहा है।