{"_id":"64c6790df3f224ce6a0a5e76","slug":"electricity-is-going-off-again-and-again-bjp-government-will-also-go-chandrashekhar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-4662-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार बिजली जा रही है, भाजपा सरकार भी जाएगी : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार बिजली जा रही है, भाजपा सरकार भी जाएगी : चंद्रशेखर
विज्ञापन
- नदी रोड स्थित आर्केड फार्म पर भाईचारा सम्मेलन में सैकड़ों लोग आसपा में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि ने कहा कि किसान कमेरा कुर्सी की ताकत को अभी समझा नहीं है। पश्चिम के लोगों को राजनीतिक बुनियाद मजबूत करनी होगी। पूंजीपति लोग सिर्फ चुनाव में किसान की बात करते हैं। किसान के साथ अन्य लोग भी जुड़ते हैं। यूपी में 24 घंटे बिजली का दावा, लेकिन हालात उलट है। बार-बार बिजली जा रही है, भाजपा सरकार भी जाएगी।
नदी रोड स्थित आर्केड फॉर्म में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय लोकदल में रहे विपिन बालियान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ली। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद शेखर भी शामिल हुए।
चंद्रशेखर ने कहा कि विपिन बालियान के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर रहें। वर्तमान सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने युवाओं से कहा कि नारे लगाने से नहीं, बल्कि भाईचारा बनाने से जिंदगी में बदलाव होगा। मणिपुर जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
संयोजक विपिन सिंह बालियान ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों और कार्य से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी काशीराम में शामिल हुए हैं। अध्यक्षता इदरीश पहलवान और संचालन मोहम्मद कारी ने किया। आसपास में शामिल होने वालों में 30 प्रधान भी शामिल रहे।
पार्टी में अशोक राठी, आदित्य प्रधान, हसन प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, बबलू प्रधान, शाहिद प्रधान, कुलदीप प्रधान, रोहित सिमली, प्रमोद कुमार, ज्ञानेंद्र , धर्मेंद्र प्रधान , जियाउद्दीन प्रधान, कय्यूम प्रधान, कपिल प्रधान शामिल हुए। इस मौके पर चिराग बालियान एडवोकेट, सचिन जड़ौदा, अमित राठी, आदित्य राठी, प्रदीप बोपाड़ा, रोबिन, तुषार, जिला पंचायत सदस्य चौधरी सलीम बालियान मौजूद रहे।