{"_id":"5eac55978ebc3e909c3bdd49","slug":"electricity-fridge-ac-shops-will-open-three-days-a-week-muzaffarnagar-news-mrt480004149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी बिजली, फ्रिज, एसी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी बिजली, फ्रिज, एसी की दुकानें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने लद्दावाला, किचलू का बाग आदि स्थानों पर पहुंचकर राशन वितरण की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोटेदारों को निर्देश दिए कि हाथ धोने के लिए साबुन, पानी व सैनिटाइजर रखा जाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। नए राशन कार्ड धारकों की लिस्ट प्रत्येक उचित दर की दुकान पर चस्पा की जाए। डीएम ने सप्ताह में तीन दिन इलैक्ट्रोनिक्स, एसी, फ्रिज, कूलर, सेनेट्री, हार्डवेयर की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है।
डीएम ने कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। शिकायत आने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने राशन लेने आए नागरिकों से कहा कि मॉस्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें व अनावश्यक घरों से बाहर न निकले। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रोडवेज बस स्टेशन जाकर बाहर प्रदेशों व जनपदों से आ रहे नागरिकों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने जनहित के दृष्टिगत सप्ताह में तीन दिन, जिसमें मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को बिजली के सामान की दुकान, सैनेट्री, हार्डवेयर, फ्रिज, एसी, कूलर की दुकान सुबह छह से नौ बजे तक खोलने की अनुमति देने की घोषणा की है।